मुरादाबाद: पत्नी की हत्या करने वाला पति गिरफ्तार, लोहे का हेंडिल बरामद

मुरादाबाद: पत्नी की हत्या करने वाला पति गिरफ्तार, लोहे का हेंडिल बरामद

मुरादाबाद। थाना कटघर क्षेत्र में पत्नी की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लोहे का हेंडिल भी बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार 22 अप्रैल 2026 को कटघर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने घरेलू विवाद के चलते अपनी पत्नी पर लोहे के हेंडिल से हमला कर दिया था। गंभीर रूप से घायल महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर उच्चाधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतका के भाई की तहरीर पर थाना कटघर में मुकदमा संख्या 216/2026 धारा 105 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुरादाबाद के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी कटघर के नेतृत्व में गठित टीम ने 23 अप्रैल 2026 को नामजद आरोपी शोभित गुप्ता पुत्र स्व. रामशरण गुप्ता निवासी शिवपुरी टावर वाली गली, डबल फाटक थाना कटघर को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक लोहे का हत्था बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

बरामदगी: 01 लोहे का हत्था

गिरफ्तारी टीम: उपनिरीक्षक लोकेश कुमार, उपनिरीक्षक भानू प्रताप, हेड कांस्टेबल ब्रजेश कुमार, कांस्टेबल मुदित कुमार