मुरादाबाद में कार में लगी आग मौके पर पहुंचे अग्निशमन विभाग के अधिकारी.....

मुरादाबाद। थाना कटघर क्षेत्र के गुलाब बाड़ी इलाके में शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे एक कार में अचानक आग लग गई। आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

जानकारी के अनुसार आग आलम सन ऑफ़ मोहम्मद नवी की गाड़ी में लगी। घटना की सूचना मिलते ही मुख्य अग्निशमन अधिकारी डॉ. राजीव कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में अग्निशमन अधिकारी ज्ञान प्रकाश शर्मा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तत्काल कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पाया।

फायर ब्रिगेड की टीम ने समय रहते आग को बुझा दिया, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।

घटना में गाड़ी को काफी नुकसान पहुंचा है। मामले की जांच की जा रही है।