सदर विधायक अदिति सिंह  ने सोनिया नगर में सुनीं जनसमस्याएं 4 इंटरलॉकिंग मार्गों का किया लोकार्पण

रायबरेली।सदर विधायक अदिति सिंह ने शुक्रवार सदर विधानसभा क्षेत्र के सोनिया नगर मोहल्ले में आयोजित बैठक में शामिल होकर क्षेत्रवासियों से सीधा संवाद किया।इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।बैठक के उपरांत विधायक अदिति सिंह ने अपनी विधायक निधि से निर्मित कराए गए चार इंटरलॉकिंग मार्गों का लोकार्पण किया।इन सड़कों के निर्माण से क्षेत्र में आवागमन सुगम होने के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी।इस अवसर पर सदर विधायक अदिति सिंह ने कहा कि डबल इंजन सरकार की विकासपरक नीतियों के तहत क्षेत्र के हर हिस्से को आधुनिक बुनियादी सुविधाओं से जोड़ना उनकी प्राथमिकता है।उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप विकास कार्य लगातार जारी रहेंगे और किसी भी समस्या को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा।