अमृतसर स्टेशन पर नुक्कड़ नाटक से डिजिटल टिकटिंग का संदेश, ‘रेलवन’ ऐप अपनाने की अपील

अमृतसर स्टेशन पर नुक्कड़ नाटक से डिजिटल टिकटिंग का संदेश,'रेलवन' ऐप अपनाने की अपील

फिरोजपुर मंडल का 21 दिवसीय विशेष अभियान, यात्रियों को बताए डिजिटल टिकटिंग के फायदे

अमृतसर। रेलयात्रियों को डिजिटल टिकटिंग के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से फिरोजपुर मंडल द्वारा एक सराहनीय पहल की गई है। इसी क्रम में 6 अप्रैल से 26 अप्रैल 2026 तक चलाए जा रहे 21 दिवसीय विशेष अभियान के तहत आज अमृतसर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के बीच नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यात्रियों को डिजिटल टिकटिंग के लाभों की जानकारी दी गई और विशेष रूप से ?रेलवन? ऐप के जरिए टिकट बुकिंग की आसान व त्वरित प्रक्रिया को समझाया गया। कलाकारों ने रोचक शैली में यह संदेश दिया कि डिजिटल प्लेटफॉर्म अपनाने से न केवल समय की बचत होती है, बल्कि टिकट खरीदने की प्रक्रिया भी अधिक सरल और सुविधाजनक बनती है।

कार्यक्रम के दौरान यात्रियों को बताया गया कि ?रेलवन? ऐप का उपयोग करने पर कतारों से छुटकारा, छुट्टे पैसे रखने की परेशानी से मुक्ति, 3 प्रतिशत की छूट और पेपरलेस टिकटिंग के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण जैसे कई फायदे मिलते हैं।

नुक्कड़ नाटक को स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने खूब सराहा। कार्यक्रम के बाद कई यात्रियों ने 'रेलवन' ऐप के बारे में जानकारी ली और इसे उपयोग में लाने में रुचि दिखाई।

फिरोजपुर मंडल प्रशासन ने बताया कि इस विशेष अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक यात्रियों को डिजिटल टिकटिंग से जोड़ना और रेलवे सेवाओं को आधुनिक व सुविधाजनक बनाना है। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे डिजिटल माध्यमों का अधिक उपयोग करें और समय बचाकर सुरक्षित व सुविधाजनक यात्रा का लाभ उठाएं।