जिला अधिकारी,पवन कुमार गंगवार व एस. पी .श्रीमती अपर्णा रजत कौशिक को ग्रीन गुरु जी ने रेड मचिरा का पौध सप्रेम भेंट किया।

ग्रीन गुरु जी ने दैनिक जागरण शिरोमणि सम्मान 2026,प्राप्त करने के साथ डी. एम .व एस. पी. को भेंट किया पौध-मिलन पैलेस, लालडिग्गी मीरज़ापुर में प्रतिष्टित समाचार पत्र दैनिक जागरण की ओर से आयोजित शिरोमणि सम्मान 2026 के मुख्य अतिथि जिला अधिकारी,पवन कुमार गंगवार व एस. पी .श्रीमती अपर्णा रजत कौशिक को ग्रीन गुरु जी ने रेड मचिरा का पौध सप्रेम भेंट किया। साथ ही दैनिक जगरण द्वारा शिरोमणि सम्मान 2026 के तहत मुख्य अतिथि डी .एम. व एस .पी .ने अंगवस्त्रम व प्रतीक चिन्ह प्रदान कर ग्रीन गुरु जी सम्मानित किया। बताते चले कि अनिल कुमार सिंह,ग्रीन गुरु जी,प्रधानाचार्य,शान्ति निकेतन इण्टर कॉलेज पचोखरा,मीरज़ापुर को यह सम्मान उनके द्वारा 01 जुलाई 2015 से लगातार प्रति दिन किये जा रहे,पौध रोपण के उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रदान किया गया है।जिसका उद्देश्य पर्यावण संरक्षण व लोगो मे पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाना है। साथ ही 18 अप्रैल 2026 को 3945 वें दिन लगातार पौध रोपण के क्रम में रजनीगंधा के पौध का रोपण शान्ति निकेतन इण्टर कॉलेज पचोखरा मीरज़ापुर के परिसर में किया गया।