अलविदा 2025 के अवसर पर ग्रीन गुरु जी ने किया गुलाब के पौध का रोपण

वर्ष 2025 के आख़िरीदीन के अवसर पर 3837 वें दिन लगातार पौध रोपण के क्रम में खेल क्रान्ति एवं पर्यावरण शुद्धिकरण फाउंडेशन, ट्रस्ट द्वारा संचालित पर्यावरण शुद्धिकरण अभियान के संस्थापक,सचिव , अनिल कुमार सिंह,ग्रीन गुरु जी, मा. मुख्य मंत्री योगी आदित्य नाथ जी द्वारा गंगा सेवक सम्मान से सम्मानित, प्रधानाचार्य, शान्ति निकेतन इण्टर कॉलेज,पचोखरा,मीरजापुर , हिमालय उड बैज,स्काउट, नमामि गंगे,जिला गंगा संरक्षण समिति एवं जिला पर्यावरणीय समिति सदस्य,मीरजापुर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष,जीवन धारा नमामि गंगे फाउंडेशन, बुलंदशहर एवं संयोजक, विंध्याचल मंडल(मीरजापुर), लोक भारती हरियाली अभियान,लखनऊ, सदस्य,जिला ओलम्पिक संघ,मीरजापुर ,ब्रांड अम्बेस्डर तथा ध्वजारोहक स्वच्छता,नगरपालिका परिषद, मीरजापुर, जनपदीय समिति सदस्य,एक पेड़ मां के नाम 2.0" बृक्षा रोपण अभियान मीरजापुर द्वारा 01जुलाई 2015 से लगातार प्रति दिन किये जा रहे पौध रोपण के 3837 वें दिन के क्रम में वर्ष 2025 को अलविदा करते हुए, जे.पी.पुरम कॉलोनी,पटेल नगर,अनगढ़, मीरज़ापुर के अपने आवासीय परिसर के गमले में गुलाब के पौध का रोपण ग्रीन गुरु जी ने अभिनव सिंह के सहयोग से किया।
इस अवसर पर ग्रीन गुरु जी ने बतलाया कि बेटी अनन्या सिंह,एन .आई .टी .सुरतकल, मंगलुरु कर्नाटका से एम. टेक. एनवायरमेंट में अध्ययन कर रही है, लगातार प्रति दिन जगह-जगह पौध रोपण का उद्देश्य हरा - भरा रहे धरा, पर्यावरण शुद्ध रहे लोगो मे पौध रोपण व संरक्षण के प्रति जागरूकता लाना है।