अवकाश ग्रहण कर रहे भूगोल,प्रवक्ता अवधेश राम का हुवा अभिनन्दन साथ मे ग्रीन गुरु ने किया पौध रोपण

30 मार्च 2026 को 3926 वें दिन लगातार पौध रोपण के क्रम में खेल क्रान्ति एवं पर्यावरण शुद्धिकरण फाउंडेशन, ट्रस्ट द्वारा संचालित पर्यावरण शुद्धिकरण अभियान के संस्थापक,सचिव,अनिल कुमार सिंह,ग्रीन गुरु, मा. मुख्य मंत्री योगी आदित्य नाथ द्वारा गंगा सेवक सम्मान से सम्मानित, प्रधानाचार्य, शान्ति निकेतन इण्टर,कॉलेज,पचोखरा, मीरजापुर,नमामि गंगे,जिला गंगा संरक्षण समिति एवं जिला पर्यावरणीय समिति सदस्य,मीरजापुर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष,जीवन धारा नमामि गंगे फाउंडेशन, बुलंदशहर, सदस्य,जिला ओलम्पिक संघ,मीरजापुर ,ब्रांड अम्बेस्डर तथा ध्वजारोहक स्वच्छता,नगरपालिका परिषद, मीरजापुर,जनपदीय समिति सदस्य,एक पेड़ मां के नाम 2.0" बृक्षा रोपण अभियान मीरजापुर द्वारा 01जुलाई 2015 से लगातार प्रति दिन किये जा रहे पौध रोपण के 3926 वें दिन के क्रम में विद्यालय परिसर में कलमी अमरूद के पौध का रोपण अवधेश राम के साथ ग्रीन गुरुने किया। भूगोल,प्रवक्ता,अवधेश राम के अवकाश ग्रहण करने के अवसर पर आयोजित अभिनन्दन समारोह के दौरान प्रधानाचार्य, अनिल कुमार सिंह,ग्रीन गुरु,ने अवकाश ग्रहण कर रहे, प्रवक्ता,अवधेश राम का माल्यार्पण कर अभियान का कप, बैग व मां विंध्यवासिनी की प्रतिमा के साथ कलमी आम का पौध भेंट कर अभिनन्दन किया।

अभिनन्दन समारोह के दौरान ग्रीन गुरु के साथ विद्यालय के प्रवक्ता,कडेकान्त दुबे व सहायक अध्यापक,शौरभ श्रीवास्तव,परिचारक, राम चन्द्र सिंह, आउट सोर्सिंग के परिचारक,अनिल जैसल व परिचारिका आरती व विभा तथा एम. डी. एम. की दाई,अमरावती,श्याम दुलारी व कांति देवी उपस्थित रही।

इस अवसर पर ग्रीन गुरु ने बतलाया कि लगातार प्रति दिन जगह-जगह पौध रोपण का उद्देश्य हरा भरा रहे धरा, पर्यावरण शुद्ध रहे लोगो मे पौध रोपण व संरक्षण के प्रति जागरूकता लाना है।