जांजगीर नैला स्टेशन पर चौथी लाइन कार्य के बाद कई यात्री ट्रेनें बहाल

जांजगीर नैला स्टेशन पर चौथी लाइन कार्य के बाद कई यात्री ट्रेनें बहाल

NI कार्य के चलते निरस्त व आंशिक निरस्त ट्रेनों को किया गया रिस्टोर, 19 अप्रैल से शुरू होगा संचालन

बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल अंतर्गत जांजगीर नैला स्टेशन पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए किए जा रहे नॉन-इंटरलॉकिंग (NI) कार्य के कारण पूर्व में निरस्त एवं आंशिक रूप से निरस्त की गई कई यात्री ट्रेनों को अब रेलवे प्रशासन द्वारा पुनः बहाल किया जा रहा है। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विभिन्न मेमू और पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन चरणबद्ध रूप से पुनः प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया है।

रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार गाड़ी संख्या 68737 रायगढ़?बिलासपुर मेमू तथा 68738 बिलासपुर?रायगढ़ मेमू को 19 अप्रैल 2026 से 22 अप्रैल 2026 तक रिस्टोर कर दिया गया है। इसी अवधि में 68734 बिलासपुर?गेवरारोड, 68733 गेवरारोड?बिलासपुर, 68732 बिलासपुर?कोरबा और 68731 कोरबा?बिलासपुर मेमू भी अपने निर्धारित समयानुसार चलेंगी।

इसके अतिरिक्त गाड़ी संख्या 68736 बिलासपुर?रायगढ़ मेमू को 19 अप्रैल से 21 अप्रैल 2026 तक तथा 68735 रायगढ़?बिलासपुर मेमू को 20 अप्रैल से 22 अप्रैल 2026 तक बहाल किया गया है। वहीं 68746 रायपुर?गेवरारोड मेमू 19 अप्रैल से 21 अप्रैल तक और 68745 गेवरारोड?रायपुर मेमू 20 अप्रैल से 22 अप्रैल तक अपने निर्धारित समयानुसार संचालित की जाएगी।

रेलवे प्रशासन ने 58204 रायपुर?कोरबा पैसेंजर को 19 अप्रैल से 21 अप्रैल तक तथा 58203 कोरबा?रायपुर पैसेंजर को 20 अप्रैल से 22 अप्रैल तक पुनः शुरू करने का निर्णय लिया है।

शॉर्ट टर्मिनेट/ओरिजिनेटेड ट्रेनों को भी किया गया बहाल

NI कार्य के दौरान आंशिक रूप से चल रही ट्रेनों को भी अब पूरी दूरी के लिए बहाल किया गया है। इसके अंतर्गत 68861 गोंदिया?झारसुगुड़ा मेमू तथा 68862 झारसुगुड़ा?गोंदिया मेमू को 19 अप्रैल से 22 अप्रैल 2026 तक पूर्ण मार्ग पर पुनः संचालित किया जाएगा।

रेलवे ने जानकारी दी है कि 19 से 22 अप्रैल 2026 तक 18250/18249 एवं 18252/18251 कोरबा?रायपुर?कोरबा हसदेव एक्सप्रेस निर्धारित अवधि में एक्सप्रेस के रूप में संचालित होगी।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा प्रारंभ करने से पहले ट्रेन की सही स्थिति की जानकारी रेलवे की अधिकृत पूछताछ सेवा NTES या हेल्पलाइन नंबर 139 के माध्यम से प्राप्त कर लें, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।