अग्नि सुरक्षा सप्ताह: बिलारी में धन्नुमल स्टोर व सिटी हॉस्पिटल में चलाया गया जागरूकता अभियान

अग्नि सुरक्षा सप्ताह: बिलारी में धन्नुमल स्टोर व सिटी हॉस्पिटल में चलाया गया जागरूकता अभियान

अग्निशमन विभाग ने मॉक जानकारी देकर बताए आग से बचाव के उपाय

मुरादाबाद। पुलिस महानिदेशक अग्निशमन एवं आपात सेवा मुख्यालय के आदेश के क्रम में जिलाधिकारी एवं एसएसपी के निर्देशन में सीएफओ डॉ आर के पाण्डेय के नेतृत्व में मुरादाबाद अग्निशमन अधिकारी ज्ञान प्रकाश शर्मा ने अग्नि सुरक्षा सप्ताह के अवसर पर सभी फायर स्टेशनों द्वारा व्यापक स्तर पर जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत आम नागरिकों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों और स्वास्थ्य संस्थानों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

इसी क्रम में 18 अप्रैल 2026 को अग्निशमन सेवा सप्ताह के अंतर्गत धन्नुमल स्टोर, शाहाबाद रोड बिलारी तथा बिलारी सिटी हॉस्पिटल, बिलारी में अग्नि सुरक्षा संबंधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। अग्निशमन विभाग की टीम ने वहां मौजूद कर्मचारियों एवं नागरिकों को आग लगने की स्थिति में त्वरित बचाव, प्राथमिक उपाय और अग्निशमन उपकरणों के सही उपयोग की जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि आग से बचाव के लिए प्रतिष्ठानों में फायर एक्सटिंग्विशर, इमरजेंसी निकासी मार्ग, विद्युत उपकरणों की समय-समय पर जांच तथा सुरक्षा मानकों का पालन बेहद जरूरी है। साथ ही अस्पतालों और दुकानों में सुरक्षा उपायों को मजबूत करने की अपील की गई।

अग्निशमन विभाग के सीएफओ डॉ आर के पाण्डेय ने कहा कि इस तरह के जागरूकता कार्यक्रमों का उद्देश्य जनहानि और संपत्ति नुकसान को रोकना है। अभियान आगे भी जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार जारी रहेगा।