मुरादाबाद। मझोला में लकड़ी के गोदाम में लगी आग, अग्निशमन विभाग की 3 गाड़ियों ने पाया काबू

मुरादाबाद। अग्निशमन विभाग को शनिवार की सुबह 06:03 बजे अग्निशमन विभाग को सूचना प्राप्त हुई कि थाना मझोला क्षेत्र अंतर्गत चौहानों की लकड़ी में आग लग गई है। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की यूनिट तत्काल मौके के लिए रवाना हुई।

अग्निशमन विभाग की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचने पर पता चला कि पवन कश्यप पुत्र चुन्नू सिंह की फर्म श्री बालाजी (लकड़ी का गोदाम) में आग लगी हुई थी। आग की सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी डॉ आर के पाण्डेय व एफएसओ ज्ञान प्रकाश शर्मा की उपस्थिति में अग्निशमन कार्य शुरू किया गया।

आग बुझाने के लिए 03 अग्निशमन वाहनों को मौके पर लगाया गया। दमकल कर्मियों ने 02 होज रील लाइन बिछाकर तेजी से कार्रवाई की और आग को पूर्ण रूप से बुझाकर शांत कर दिया।

घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। मौके पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी,अग्निशमन अधिकारी तथा थाना मझोला के प्रभारी भी मौजूद रहे।

फायर विभाग की तत्परता और कुशल नेतृत्व के चलते बड़ा हादसा होने से टल गया।