यात्रियों की सुविधा हेतु मदार जंक्शन–पटना–मदार जंक्शन साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन

प्रयागराज। रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मदार जंक्शन?पटना?मदार जंक्शन के बीच विशेष रेलगाड़ी संख्या 09601/09602 के संचालन का निर्णय लिया गया है। यह विशेष ट्रेन साप्ताहिक आधार पर चलाई जाएगी।

रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार गाड़ी संख्या 09601 मदार जंक्शन से प्रत्येक गुरुवार को दिनांक 23 अप्रैल 2026 से 09 जुलाई 2026 तक कुल 12 फेरे संचालित होगी। वहीं वापसी में गाड़ी संख्या 09602 पटना से प्रत्येक शुक्रवार को दिनांक 24 अप्रैल 2026 से 10 जुलाई 2026 तक कुल 12 फेरे चलाई जाएगी।

इस विशेष रेलसेवा में कुल 22 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें 4 सामान्य श्रेणी, 7 स्लीपर, 3 एसी तृतीय श्रेणी, 2 एसी द्वितीय श्रेणी, 3 इकॉनमी कोच, 1 भोजनयान तथा एसएलआर/डी सहित अन्य कोच शामिल रहेंगे।

गाड़ी संख्या 09601 मदार जंक्शन?पटना स्पेशल मदार जंक्शन से गुरुवार को सुबह 06:40 बजे प्रस्थान करेगी और मार्ग में किशनगढ़, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, बांदीकुई, भरतपुर, ईदगाह, टूंडला, इटावा, गोविंदपुरी, सूबेदारगंज होते हुए पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, दिलदारनगर, बक्सर, रघुनाथपुर, आरा, दानापुर सहित अन्य स्टेशनों पर ठहराव करते हुए शुक्रवार को सुबह 08:15 बजे पटना पहुंचेगी।

वापसी में गाड़ी संख्या 09602 पटना?मदार जंक्शन स्पेशल पटना से शुक्रवार को सुबह 10:15 बजे प्रस्थान करेगी और मार्ग में दानापुर, आरा, बक्सर, पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, सूबेदारगंज, गोविंदपुरी, इटावा, टूंडला, ईदगाह, भरतपुर, बांदीकुई, जयपुर, किशनगढ़ आदि स्टेशनों पर ठहराव करते हुए शनिवार को दोपहर 13:20 बजे मदार जंक्शन पहुंचेगी।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पूर्व ट्रेन के समय एवं ठहराव की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।