फगवाड़ा-जैजों दोआबा रेलखंड पर ट्रेन सेवा बहाल, 18 अप्रैल से चलेगी पैसेंजर ट्रेन

फिरोजपुर। रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए फिरोजपुर मंडल ने फगवाड़ा-नवांशहर दोआबा-राहों-जैजों दोआबा रेलखंड पर ट्रेन सेवा पुनः बहाल करने का निर्णय लिया है। इस निर्णय के तहत 18 अप्रैल से ट्रेन संख्या 74954 एवं 74951 को संशोधित समय-सारिणी के अनुसार संचालित किया जाएगा। यह सेवा सप्ताह में पांच दिन (गुरुवार एवं रविवार को छोड़कर) चलेगी।

जानकारी के अनुसार ट्रेन संख्या 74954 फगवाड़ा से प्रातः 10:20 बजे प्रस्थान कर दोपहर 13:20 बजे जैजों दोआबा पहुंचेगी। वहीं वापसी में ट्रेन संख्या 74951 जैजों दोआबा से दोपहर 13:45 बजे रवाना होकर सायं 17:00 बजे फगवाड़ा पहुंचेगी।

यह ट्रेन दोनों दिशाओं में मार्ग के दौरान कुलथम अब्दुला शाह, भम्भेवा, मालुपोता, बंगा, खटकड़ झंडा जी, करिहा, नवांशहर दोआबा, राहों, गढ़शंकर, सतनौर बडेसरों, सैला खुर्द और महिंगरवाल दोआबा स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

रेल प्रशासन के अनुसार इस ट्रेन सेवा के पुनः संचालन से क्षेत्र के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी और स्थानीय आवागमन को मजबूती मिलेगी।