ग्रीष्मावकाश में यात्रियों को राहत: काकिनाडा टाउन-हिसार-काकिनाडा टाउन साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन

ग्रीष्मावकाश में यात्रियों को राहत: काकिनाडा टाउन-हिसार-काकिनाडा टाउन साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन

जयपुर। ग्रीष्मावकाश के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु काकिनाडा टाउन-हिसार-काकिनाडा टाउन साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा (01 ट्रिप) का संचालन किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया गाड़ी संख्या 07717 काकिनाडा टाउन-हिसार साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 21 अप्रैल 2026 को (01 ट्रिप) काकिनाडा टाउन से मंगलवार को सुबह 05.40 बजे रवाना होकर गुरुवार को 13.40 बजे हिसार पहुंचेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 07718 हिसार-काकिनाडा टाउन साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 24 अप्रैल 2026 को (01 ट्रिप) हिसार से शुक्रवार को 14.10 बजे रवाना होकर रविवार को 21.35 बजे काकिनाडा टाउन पहुंचेगी। यह विशेष रेलसेवा मार्ग में सामलकोट, राजमुंदरी, ताडेपल्लिगडेम, एलूरू, विजयवाड़ा, गूंटूर, मिर्यालगूडा, नल्लगोंडा, चर्लपल्ली, मेडचल, कामारेड्डी, निजामाबाद, बासर, धर्माबाद, मुदखेड, नांदेड, पूर्णा, बसमत, हिंगोली डेक्कन, वाशिम, अकोला, शेगांव, मलकापुर, भुसावल, जलगांव, धरणगांव, अमलनेर, नंदूरबार, उधना, वडोदरा, रतलाम, मंदसौर, नीमच, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, बिजयनगर, नसीराबाद, अजमेर, किशनगढ़, फुलेरा, रींगस, सीकर, नवलगढ़, झुंझुनूं, चिडावा, लोहारू एवं सादुलपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस रेलसेवा में 02 फर्स्ट मय सेकंड एसी, 03 सेकंड एसी, 05 थर्ड एसी, 08 शयनयान, 04 साधारण श्रेणी तथा 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 24 डिब्बे लगाए जाएंगे। रेलवे प्रशासन द्वारा ग्रीष्मावकाश में यात्रियों को बेहतर यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह विशेष रेलसेवा संचालित की जा रही है, जिससे यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।