ग्रीष्मावकाश पर यात्रियों की सुविधा हेतु मदार-पटना-मदार साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन

ग्रीष्मावकाश के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए मदार-पटना-मदार साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है। यह विशेष ट्रेन कुल 12 ट्रिप के लिए चलाई जाएगी, जिससे यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा में राहत मिलेगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि गाड़ी संख्या 09601 मदार-पटना साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 23 अप्रैल 2026 से 09 जुलाई 2026 तक प्रत्येक गुरुवार को मदार से सुबह 06:40 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन जयपुर स्टेशन पर 08:40 बजे पहुंचेगी तथा 08:50 बजे जयपुर से प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 08:15 बजे पटना पहुंचेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09602 पटना-मदार साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 24 अप्रैल 2026 से 10 जुलाई 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को पटना से 10:15 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन अगले दिन जयपुर स्टेशन पर 11:00 बजे पहुंचेगी और 11:10 बजे जयपुर से प्रस्थान कर दोपहर 13:20 बजे मदार पहुंचेगी।

यह रेलसेवा मार्ग में किशनगढ़, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, बांदीकुई, भरतपुर, ईदगाह, टूंडला, इटावा, गोविन्दपुरी, सूबेदारगंज, मिर्जापुर के रास्ते पं. दीनदयाल उपाध्याय, दिलदार नगर, बक्सर, रघुनाथपुर, आरा तथा दानापुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

रेलवे द्वारा इस स्पेशल ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए कुल 22 डिब्बे लगाए गए हैं, जिनमें 02 सेकंड एसी, 03 थर्ड एसी, 03 थर्ड एसी इकोनॉमी, 07 शयनयान, 04 साधारण श्रेणी, 01 पैंट्रीकार, 01 पावरकार और 01 गार्ड डिब्बा शामिल है।

रेलवे के इस निर्णय से ग्रीष्मावकाश में पटना व राजस्थान के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी और यात्रा अधिक सुविधाजनक व सुगम होगी।