एनटीपीसी में अम्बेडकर जयंती विविधता के साथ मनाई गई

रायबरेली।एनटीपीसी ऊंचाहार में भारत रत्न डॉ.भीम राव अम्बेडकर की जन्म जयंती विविध कार्यक्रमों के साथ मनाई गई।सर्व प्रथम प्रातः प्रभात फेरी निकाली गई तथा खेल प्रतियोगिताएं आयोजित हुई।जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं एवं बच्चों ने भाग लिया। जरूरतमंदों को वस्त्र,मच्छरदानी,सोलर लैंप तथा अन्य सामग्री का वितरण किया गया।जिसे पाकर लोगों के चेहरे कृतज्ञ भाव से खिल उठे।शाम को भव्य सांस्कृतिक संध्या आयोजित हुई।जिसका दीप प्रज्ज्वलित करके परियोजना प्रमुख विश्व मोहन सिंह ने शुभारंभ किया।एससी एसटी एसोसिएशन के अध्यक्ष आनंद लोहकरे ने डॉ.अम्बेडकर के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला।मुख्य अतिथि विश्व मोहन सिंह ने कहा कि डॉ अम्बेडकर के विचार और उनका व्यक्तित्व सदियों तक आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देता रहेगा।समारोह में स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत एकांकी,गीत एवं नृत्य की चमक ने खचाखच भरे प्रेक्षागृह में सभी को मंत्र मुग्ध सा कर दिया।इस अवसर पर परियोजना प्रमुख श्री सिंह सहित महाप्रबंधक आशुतोष बिस्वास,दिलीप कुमार साहू, एस.यू.हरिदास,मानव संसाधन प्रमुख पंकज कुमार, सीएमओ,डॉ.अंतोष कुमार,प्राचार्य चिन्मय विद्यालय डॉ.मनीष कुमार स्वामी,ऑफिसर एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिकेत,वरिष्ठ नेता शशिकांत राय,एटक यूनियन के सचिव रविन्द्र सिंह कुशवाहा,इंटक यूनियन अध्यक्ष आज्ञा शरण सिंह ने बाबा साहेब को पुष्पांजलि देते हुए अपने अपने विचार व्यक्त किए।अम्बेडकर जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया।समारोह में कई विभागाध्यक्ष,यूनियन एवं एसोसिएशन के पदाधिकारी,सीआईएसएफ व पुलिस के अधिकारी,एससी एसटी एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं सदस्यगण सहित बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सम्पूर्ण कार्यक्रम का सफल संचालन शालिनी रावत एवं ज्योत्सना भारद्वाज ने किया।एससी एसटी एसोसिएशन के महासचिव एवं इंटक नेता राहुल कनौजिया ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया तथा कार्यक्रम को सम्पन्न कराने में एनटीपीसी प्रबंधन से मिले योगदान के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।