महिलापंतजलि योग समिति द्वारा योग शिविर का आयोजन

ऊंचाहार,रायबरेली।महिला पतंजलि योग समिति उ. प्र.(मध्य)के तत्वाधान में बुधवार 15 अप्रैल को ऊँचाहार के रामलीला मैदान में योग शिविर का आयोजन डॉ.दिव्यदीप्ति,राज्यकार्यकारिणी सदस्य म.प.यो.स.उत्तर प्रदेश(मध्य)ने किया।जिसमें पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से साध्वी बहन देवादिति जी, उत्तराखंड की राज्य प्रभारी बहन सीमा जौहर जी, एवं सुशीला जी कानपुर से पधारी।जिसमें साध्वी जी ने योग-प्राणायाम,आसान ध्यान करवाया एवं खानपान, दिनचर्या पर बातें की।जिसमें सैकड़ों की संख्या में योग साधक,बहने भाई एवं बच्चों ने योग किया।इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी ऊँचाहार/रोहनियां श्री अनिल सिंह एवं टेक्नीशियन अनिल कुमार,वार्ड सदस्य नितिन गुप्ता,डॉ उषा मौर्य जिला प्रभारी रायबरेली, मंजुमूर्ति,जिला प्रभारी उन्नाव,श्रुति गुप्ता जिला प्रभारी बाराबंकी,आराधना शुक्ला,डॉ मीना श्रीवास्तव संगठन मंत्री,डॉ श्रुतिकीर्ति,नीलम जी,सरिता,जयश्रीराम आर्य बाराबंकी,डॉ सोनू,डॉ,उमाशंकर,रावेन्द्र अग्निहोत्री, प्रकाश नारायण पाठक आदि सैकड़ों की संख्या में भाई- बहन उपस्थित रहे।