विकास की रफ्तार तेज विधायक अदिति सिंह की पहल पर ₹3553.54 लाख के 77 कार्यों को मिली मंजूरी

रायबरेली।सदर विधानसभा क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए विधायक अदिति सिंह लगातार प्रयासरत हैं।इसी क्रम में वित्तीय वर्ष 2025?26 के लिए उनकी पहल पर क्षेत्र के विकास को बड़ी गति मिली है।विधायक की सिफारिश पर सड़कों के सुदृढ़ीकरण,नवनिर्माण तथा पुलियाओं की मरम्मत से जुड़े कुल 77 महत्वपूर्ण विकास कार्यों को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।इन परियोजनाओं की कुल लागत ₹3553.54 लाख निर्धारित की गई है,जो क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।इन विकास कार्यों के पूरा होने के बाद सदर विधानसभा क्षेत्र में कनेक्टिविटी बेहतर होगी,जिससे आम नागरिकों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी।साथ ही व्यापार,शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच भी पहले से अधिक आसान हो जाएगी।विधायक अदिति सिंह ने कहा कि क्षेत्र का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता है और बेहतर सड़क व यातायात व्यवस्था ही विकसित सदर विधानसभा की पहचान बनेगी।उन्होंने भरोसा जताया कि सभी स्वीकृत कार्यों को तय समय सीमा में पूर्ण कराया जाएगा,ताकि जनता को शीघ्र लाभ मिल सके।