मध्य रेल में डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की जयंती उत्साहपूर्वक मनाई गई

मुंबई। मध्य रेल द्वारा भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की जयंती बुधवार को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी), मुंबई में उत्साहपूर्वक मनाई गई।

इस अवसर पर मध्य रेल के महाप्रबंधक राजीव श्रीवास्तव ने डॉ. आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने भारतीय संविधान के मुख्य शिल्पकार एवं सामाजिक न्याय के अग्रदूत डॉ. आंबेडकर को नमन करते हुए उनके योगदान को याद किया।

कार्यक्रम में अपर महाप्रबंधक प्रतीक गोस्वामी, प्रमुख विभागाध्यक्ष, अधिकारीगण एवं मध्य रेल के कर्मचारियों ने भी उपस्थित रहकर डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर को पुष्पांजलि अर्पित की।

मध्य रेल मुख्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से डॉ. आंबेडकर के विचारों एवं उनके सामाजिक संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया गया।

यह जानकारी मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. स्वप्निल निला द्वारा दी गई।