मॉर्निंग स्टार इंग्लिश स्कूल श्री राम नगर कांकेर में  भीमराव अंबेडकर  का जन्मदिन मनाया* 


कांकेर!मॉर्निंग स्टार इंग्लिश स्कूल श्री राम नगर कांकेर में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी का जन्मदिन मनाया गया , जिसमें स्कूल के संचालक मनोज सिंह राजपूत, प्राचार्या नगीना खान, शिक्षिकाएं लीना राजपूत ,संभवी अत्री, रामकी पटेल, हिमेश्वरी धनकर, अनीता शोरी, शबाना बानो, झरना जैन, सादिया अंजुम, प्रियंका सिन्हा एवं एकता यादव तथा सभी बच्चे उपस्थित थे। संचालक ने बताया कि किस तरह से बाबा साहब ने कठिन परिस्थितियों के बाद भी अच्छी शिक्षा प्राप्त की तथा स्वतंत्र भारत के पहले कानून मंत्री बने तथा भारत के संविधान के जनक कहलाते हैं। उन्होंने देश की युवाओं को शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो का संदेश दिया। उनका जीवन हमें प्रेरणा देता है।