भगवान श्री चित्रगुप्त समस्त जीव जगत के देवता हैं: सुधीर कुमार श्रीवास्तव

 

लुधियाना!
आज दिनांक 05 अप्रैल' 2026 (रविवार) को न्यू सुन्दर नगर, मुंडिया कला, लुधियाना में आयोजित भगवान श्री चित्रगुप्त पूजन कार्यक्रम में जाने माने समाज सेवी व पत्रकार श्री सुधीर कुमार श्रीवास्तव ने समस्त चित्रगुप्त भक्तों को सम्बोधित करते हुए कहा कि परमपिता ब्रह्मा जी के काया से प्रकट हुए समस्त जीव जगत के कर्मों का लेखा जोखा रखने वाले वैश्विक न्यायाधीश भगवान श्री चित्रगुप्त जी किसी एक जाति विशेष के देवता नहीं समस्त जीव जगत के पूजनीय देवता हैं अत: सभी लोगों को भगवान श्री चित्रगुप्त जी का पूजन नित्य करना चाहिए। 
सुधीर कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि प्रत्येक पूजन में भगवान श्री चित्रगुप्त जी का भी यदि आह्वान किया जाय तो पूजन और भी अच्छा हो सकता है प्रत्येक मंदिरों में भगवान श्री चित्रगुप्त जी की भी प्रतिमा स्थापित की जानी चाहिए तभी लोग जागरूक हो सकेंगे। 
भगवान श्री चित्रगुप्त वेलफेयर फेडरेशन (रजि) के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री सज्जन श्रीवास्तव ने सभी लोगों का आह्वान किया कि भगवान श्री चित्रगुप्त जी के भव्य मंदिर निर्माण के लिए आगे आएं भगवान श्री चित्रगुप्त जी सब पर कृपा करते हैं। 
श्री राकेश कुमार सिन्हा ने सभी को आपसी भाईचारा सद्भावना बढ़ाने पर बल दिया। 
महासचिव श्री प्रदीप श्रीवास्तव ने पदाधिकारियों को नयी जिम्मेदारी दी श्री शैलेष अस्थाना को साहनेवाल व डी एन श्रीवास्तव को गैसपुरा क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त किया गया
सभा को सर्वश्री  शैलेष अस्थाना, दिलीप श्रीवास्तव, शरद श्रीवास्तव ने सम्बोधित कर अपने विचार रखे । 
तदुपरान्त श्री सुधीर कुमार श्रीवास्तव एवं सहयोगियों ने श्री चित्रगुप्त भजन गा कर माहौल श्री चित्रगुप्त भक्तमय कर दिया भजन के बाद श्री चित्रगुप्त आरती और प्रसाद वितरण किया गया।