सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र में धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाई गई डॉ.अंबेडकर जी की 135वीं जयंती

पूरनपुर। सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के विभिन्न गांवों में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर लोगों ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये और उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।गांव नवदिया दुर्जनपुर में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गुरुभाग सिंह ने पहुंचकर बाबा साहब के विचारों को लोगों के बीच रखा। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर के सिद्धांत आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक हैं। इस दौरान रोजगार सेवक देवनरायन , राहुल गुप्ता, अमित शुक्ला, मोहित वर्मा, राहुल वर्मा, राधेश्याम सहित कई लोग उपस्थित रहे।वहीं गांव हमीरपुर में समाजवादी पार्टी के सेक्टर प्रभारी के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी को श्रद्धासुमन अर्पित किये गए।इस मौके पर ग्राम प्रधान भूपराम गौतम,ताज मोहम्मद,मोहम्मद रियाज इदरीसी, अशफाक, रामचंद्र भारती, रामगोपाल सक्सेना समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।कार्यक्रम के अंत में सभी ने डॉ. अंबेडकर के विचारों को आत्मसात करने तथा सामाजिक न्याय, समानता और भाईचारे के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।