पूर्व विधायक शकुंतला देवी ने खुटार में पीएम सूर्य घर योजना के तहत V.K कंस्ट्रक्शन का फीता काटकर किया उद्घाटन


शाहजहांपुर।खुटार में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली सुविधा एवं इंस्टॉलेशन के उपरांत उपभोक्ताओं के खाते में सीधे सब्सिडी मिलने तथा लोन की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से V.K कंस्ट्रक्शन का शुभारंभ किया गया।
पूरनपुर रोड स्थित आशीर्वाद पैलेस के निकट तिकुनियाँ खुटार में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक शकुंतला देवी ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की यह योजना आम जनता के लिए काफी लाभकारी है, जिससे लोग सौर ऊर्जा अपनाकर बिजली खर्च में राहत पा सकेंगे।
कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार के प्रतिनिधि मुनीश तिवारी, श्याम सिंह, कामता वर्मा, बब्लू खाँ, अवधेश सिंह, रिजवान, हसीन,इमरान केसरपुर,शाहनवाज, अनस, वागेश सिंह, फाजिल प्रधान, मुकेश तिवारी, जरनेल सिंह, आमिर खान, नरेंद्र सिंह, भगवानदास, विजेंद्र सिंह (प्रधान), सुशील कुमार, अमर सिंह, हरचरन सिंह, जाने आलम सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।