सेहरामऊ उत्तरी में धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाई गई डॉ.अंबेडकर जयंती

पूरनपुर विकास खंड क्षेत्र के गांव सेहरामऊ उत्तरी में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती बड़े हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय कमेटी द्वारा किया गया, जिसमें ग्रामीणों और गणमान्य लोगों की भागीदारी रही।कार्यक्रम में कमेटी के सदस्यों ने उपस्थित अतिथियों का पटका पहनाकर एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया। इसके बाद डॉ. अंबेडकर के चित्र के समक्ष श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए और केक काटकर जयंती का उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों को मिष्ठान वितरित किया गया।इस अवसर पर विमलेश कुमार, हरिप्रसाद, राम सहाय, नन्हे, ग्राम प्रधान अनिल कुमार, अमित शुक्ला, निखिल मिश्रा, अरविन्द भारती, रोजगार सेवक राम औतार, अशोक, पूरनलाल, इंद्रजीत, वीरपाल, शिवम गौतम, सुरेंद्र, अरविन्द सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।