साबरमती-आसनसोल-साबरमती साप्ताहिक एसी स्पेशल ट्रेन का संचालन

ग्रीष्मावकाश में यात्रियों की सुविधा के लिए साबरमती-आसनसोल-साबरमती साप्ताहिक एसी स्पेशल ट्रेन का संचालन

जयपुर। ग्रीष्मावकाश के दौरान बढ़ने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए साबरमती-आसनसोल-साबरमती साप्ताहिक एसी स्पेशल रेलसेवा चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन कुल 02-02 ट्रिप के लिए संचालित की जाएगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया गाड़ी संख्या 09435 साबरमती-आसनसोल साप्ताहिक एसी स्पेशल दिनांक 17.04.26 और 24.04.26 को साबरमती से शुक्रवार रात 22.55 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन शनिवार को जयपुर स्टेशन पर 08.30 बजे पहुंचेगी तथा 08.40 बजे जयपुर से प्रस्थान कर रविवार को 13.15 बजे आसनसोल पहुंचेगी।

वहीं गाड़ी संख्या 09436 आसनसोल-साबरमती साप्ताहिक एसी स्पेशल दिनांक 19.04.26 और 26.04.26 को आसनसोल से रविवार को 16.10 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन सोमवार को जयपुर स्टेशन पर 20.30 बजे पहुंचेगी और 20.40 बजे जयपुर से प्रस्थान कर मंगलवार को 07.15 बजे साबरमती पहुंचेगी।

यह विशेष रेलसेवा मार्ग में महेसाना, पालनपुर, आबूरोड, फालना, मारवाड़ जंक्शन, ब्यावर, अजमेर, जयपुर, बांदीकुई, भरतपुर, अछनेरा, ईदगाह, टूंडला, गोविंदपुरी, प्रयागराज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, सासाराम, गया, कोडरमा, धनबाद सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

रेलवे के अनुसार इस स्पेशल ट्रेन में 18 थर्ड एसी कोच और 02 पावरकार सहित कुल 20 डिब्बे लगाए जाएंगे। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पूर्व समय और आरक्षण की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।