संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग,गृहस्थी का सामान जलकर खाक

पूरनपुर। थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के गांव हरिपुर किशनपुर में मंगलवार दोपहर करीब 4 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक आग लग गई। जिससे कई घर चपेट में आ गए।आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
हालांकि जब तक आग बुझाई जाती, तब तक आग की चपेट में आकर रविंद्र पुत्र श्याम बिहारी, सूरज पुत्र श्याम बिहारी तथा किशन पाल पुत्र मुंशीलाल के घर का काफी सामान जलकर खाक हो चुका था।
बताया जा रहा है कि आग में घरों में रखा घरेलू सामान जैसे चारपाई, रजाई-बिस्तर, कूलर, नगदी और अनाज समेत अन्य आवश्यक वस्तुएं जलकर राख हो गईं। घटना के बाद पीड़ित परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है।सूचना पर क्षेत्रीय लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर जाँच पड़ताल की।पीड़ितों ने प्रशासन से आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की है। वहीं आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है।