नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित

पाली सिटी

सोजत विधायक शोभा चौहान ने आज नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि यह देश की आधी आबादी को उनका अधिकार दिलाने की दिशा में एक ऐतिहासिक और क्रांतिकारी कदम है उन्होंने कहा कि यह अधिनियम महिलाओं को सशक्त बनाने के साथ-साथ उन्हें राजनीति की मुख्यधारा में लाने का मजबूत आधार प्रदान करेगा।विधायक ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके दूरदर्शी नेतृत्व में महिलाओं के सशक्तिकरण को नई दिशा और पहचान मिली है।उन्होंने बताया कि वर्षों से महिलाओं का राजनीति में प्रतिनिधित्व सीमित रहा है, जबकि उनकी जनसंख्या लगभग आधी है। अब इस अधिनियम के माध्यम से संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को 33% आरक्षण मिलने का मार्ग प्रशस्त होगा जिससे उनकी भागीदारी और प्रभाव दोनों बढ़ेंगे।

🔹 *अधिनियम के प्रमुख लाभ:*

महिलाओं की आवाज सीधे नीति निर्माण तक पहुंचेगी
शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा से जुड़े विषयों पर बेहतर निर्णय होंगे
महिला नेतृत्व को बढ़ावा मिलेगा
शासन व्यवस्था अधिक मजबूत होगी
देश का विकास अधिक समावेशी बनेगा
उन्होंने आगे कहा कि यह केवल एक कानून नहीं, बल्कि देश की करोड़ों बेटियों के सपनों को साकार करने का संकल्प है।
उन्होंने सभी माताओं, बहनों और बेटियों से आह्वान किया कि वे आगे आएं, नेतृत्व करें और देश निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी, जिला मंत्री मनोहर कंवर, जिला प्रवक्ता तिलोक चौधरी, जिला महामंत्री नारायण कुमावत, प्रदेश मंत्री राकेश पवांर सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।