रोटरी वातानुकूलित प्रतिक्षालय का उद्घाटन नए बस स्टैंड व गर्ल्स कॉलेज के बाहर बस स्टॉप का हुआ उद्घाटन कार्यक्रम।

रोटरी वातानुकूलित प्रतिक्षालय का उद्घाटन नए बस स्टैंड व गर्ल्स कॉलेज के बाहर बस स्टॉप का हुआ उद्घाटन कार्यक्रम।

पाली, रोटरी क्लब के रोटरी जिला 3056 गर्वनर प्रज्ञा मेहता की अधिकारिता यात्रा के साथ श्रीमती आईचुकीदेवी मोहनलाल मेहता परिवार द्वारा निर्मित रोटरी वातानुकूलित प्रतिक्षालय का उद्घाटन कार्यक्रम नए बस स्टैंड पर हुआ, अध्यक्ष दिनेशचंद मेहता व सचिव वर्धमान भंडारी ने बताया कि नए बस स्टैंड पर कई वर्षों से प्रतिक्षालय की अतिआवश्यकता थी, यात्रियों व आमजनों को हर मौसम में बैठने खड़े रहने की समस्या रहती थी, इसलिए रोटरी क्लब पाली द्वारा इन आवश्यकता को देखते हुए नए प्रतिक्षालय का उद्घाटन किया गया, उसके बाद गर्ल्स कॉलेज के बाहर राजेंद्र मेहता द्वारा निर्मित बस स्टॉप का उद्घाटन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर एल एन मंत्री, पुलिस अधीक्षका मोनिका सैन, प्रांतपाल महोदया प्रज्ञा मेहता, विधायक भीमराज भाटी रहे । उसके बाद प्रांतपाल प्रज्ञा मेहता व सभी रोटेरियन द्वारा विधायक सेवा केंद्र का अवलोकन किया गया,सांय 6 बजे रोटरी क्लब में रोटरी क्लब पाली के एक वर्षीय सेवा कार्य को एलएडी पर दिखाया गया, सभी ने रोटरी की हर कार्य की प्रशंसा की, रोटरी जिला 3056 गवर्नर प्रज्ञा मेहता ने रोटरी क्लब पाली के हर कार्य को बेहतर बताया ओर कहा कि रोटरी पाली जिले में हर स्तर के सेवा कार्य में अग्रणी है चाहे वो समाज सेवा हो या चिकित्सा सेवा, सभी रोटेरियन को उनके सेवा कार्य हेतु बधाई दी, विधायक भीमराज भाटी ने संबोधित करते कहा कि मैं कई वर्षों से रोटरी का सदस्य हु रोटरी क्लब के सेवा कार्य में जुड़ कर मुझे अच्छा लगता है। सहायक प्रांतपाल राजेंद्र सुराणा, अध्यक्ष दिनेशचंद मेहता ने सभी को सम्बोधित किया, सचिव वर्धमान भंडारी ने सभी का आभार व्यक्त किया, इस कार्यक्रम में इंटर डिस्ट्रिक एक्सचेंज रोट्रेक्ट प्रोग्राम के तहत 13 डिस्ट्रिक से सारे अलग अलग राज्य से भाग लेने आए 50 मेम्बर्स भी उपस्थित रहे,अंतम में राष्ट्रगान के साथ का कार्यक्रम का समापन किया गया,कार्यक्रम में पाली के 25 से अधिक संस्थाओं के प्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे इस कार्यक्रम की तैयारी में अर्जुनचंद मेहता,गौतमचन्द कवाड़, प्रवीण कोठारी, कोषाध्यक्ष नीलकमल दायमा, रामपाल शर्मा,तरुण मेहता ,धर्मेंद्र मोहनोत , मेहता ,अक्षय भण्डारी, विकास जैन, गणेश राठौड़,ताराप्रकाश खंडेवाल,राजकुमार मेड़तिया, आदि कई लोग उपस्थित रहे।