*पाली शहर राईका ढाणी राजेंद्र नगर में एक शाम महादेव के नाम की गई भव्य भजन संध्या*

पाली सिटी

*पाली शहर राईका ढाणी राजेंद्र नगर में एक शाम महादेव के नाम की गई भव्य भजन संध्या*

*मंदिर परिसर को फूलों और आकर्षक रोशनी से सजाया गया*

*भगवान शिव, माता पार्वती और बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ के बारे में बच्चों की आकर्षक प्रस्तुति*

*ॐ नमः शिवाय?, ?शिव तांडव स्तोत्र? एवं बच्चों द्वारा दी गईं प्रस्तुति*

*शिव मंदिर परागण में रसा कसी की हुई प्रतियोगिता*

* शिवरात्रि पर माहदेव मंदिर में किया गया रुद्राभिषेक*

पाली सिटी पाली शहर में महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में एक शाम महादेव के नाम विशाल भजन संध्या का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।कार्यक्रम स्थल को आकर्षक रोशनी और फूलों से सजाया गया।भजन संध्या की शुरुआत दीप प्रज्वलन और गणेश वंदना से हुई। इसके बाद स्थानीय एवं आमंत्रित भजन गायकों ने एक से बढ़कर एक शिव भजन प्रस्तुत किए। ?ओम नमः शिवाय? और ?हर हर महादेव? के जयकारों से पंडाल गूंज उठा।

श्रद्धालु भजनों पर झूमते नजर आए। भजन कलाकार हेमराज गोयल पाली शंकर टाक डायलाना दुर्गा कवर चूरू अपने-अपने वाणी की स्थिति दी गई एवं महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कई भक्तों ने भगवान शिव की आरती में भाग लेकर आशीर्वाद प्राप्त किया। अध्यक्ष कानाराम देवासी ने कहा है कि महादेव विकास समिति की ओर से श्रद्धालुओं के लिए बैठने पेयजल और प्रसाद की विशेष व्यवस्था की गई सुरक्षा के मद्देनजर स्वयंसेवक एवं स्थानीय प्रशासन भी तैनात रहे। किया गया अतिथियों का मान सामान पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख भाजपा अध्यक्ष सुनील भंडारी दुपट्टा पहनाकर उनका मान सामान किया गया

*शिवरात्रि पर निजी विद्यालय के बच्चे द्वारा सांस्कृतिक किया कार्यक्रम*

मीडिया प्रभारी ओमप्रकाश प्रजापत ने बताया महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर निजी विद्यालय में बच्चों द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान शिव की वंदना और दीप प्रज्वलन से हुई। विद्यालय के छोटे-छोटे विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ भाग लिया कार्यक्रम की मुख्य झलकिया शिव वंदना पर मनमोहक समूह नृत्य भगवान शिव माता पार्वती और नंदी के वेश में बच्चों की आकर्षक प्रस्तुति शिव तांडव स्तोत्र एवं भक्ति गीतों की मधुर प्रस्तुति महाशिवरात्रि के महत्व पर भाषण और कविता बच्चों की प्रस्तुति ने यह बेटी पढ़ो बेटी बचाओ के बारे में नाटक प्रस्तुत किया गया जिसमें सभी की आंखें नमन हो गई उपस्थित अभिभावकों और शिक्षकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं के प्रति श्रद्धा एवं जागरूकता बढ़ाना

सांखला उच्च माध्यमिक विद्यालय मां आशापुरा उच्च माध्यमिक विद्यालय सुदर्शन उच्च माध्यमिक विद्यालय राज पब्लिक उच्च प्राथमिक विद्यालय किड्स फ्लोर पब्लिक विद्यालय मदर इंडिया पब्लिक विद्यालय अर्जुन विद्या मंदिर सुधा माता उच्च माध्यमिक विद्यालय इन स्कूल द्वारा संस्कृत कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई अंत में प्रधानाचार्य महोदय ने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया और महाशिवरात्रि की शुभकामनाएँ दीं।

शिवरात्रि पर रुद्राभिषेक किया गया पंडित द्वारा रुद्राभिषेक भगवान शिव को प्रसन्न करने का अत्यंत प्रभावशाली वैदिक अनुष्ठान किया जो विशेष रूप से महाशिवरात्रि के दिन किया गया इस दिन किया गया रुद्राभिषेक कई गुना अधिक फलदायी माना गया शिव भक्तो हेतु झुले व अन्य प्रकार के कार्यक्रम हुआ बड़े झूले छोटे झूले व अलग अलग स्टाइल भी लगाई गईं सभी खाने-पीने और झूले का आनंद लिया अध्यक्ष काना राम देवासी के नेतृत्व में सदस्य सचिव रमेश शर्मा कौशल किशोर शर्मा मोहित आनंद सैन महावीर दास विजेंद्र पाल सिंह महेंद्र कुमावत मनीष सोनी भानु प्रताप सिंह पारस सेन पदम लाल सेन खुशाल पुरी परमीत सिंह को सभी मौजूत रहे