बीडीओ की अध्यक्षता में ग्राम चौपाल का आयोजन चतुर्भुजपुर में संपन्न

देवरिया। विकास खंड बैतालपुर अन्तर्गत ग्राम पंचायत चतुर्भुजपुर के प्राथमिक विद्यालय के अतिरिक्त कक्ष में शुक्रवार को ग्राम चौपाल का आयोजन हुआ,जिसकी अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) दीपक कुमार ने किया। बीडीओ ने ग्रामीणों के समस्याओं को सुना एवं तत्काल निस्तारण किया, साथ ही प्राथमिक विद्यालय के मूलभूत सुविधाएं,पठन -पाठन एवं शिक्षकों की उपस्थिति की जानकारी ली। पंचायत भवन निर्माण हेतु जमीन को खाली कराया गया। पशुधन प्रसार अधिकारी निशाकान्त तिवारी ने पशुपालकों को जागरूक किया कि पराली को न जलाएं, जिससे अधिक से अधिक भूसा बन सके एवं अतिरिक्त भूसा होने पर निराश्रित गौआश्रय स्थलों हेतु दान करें। खेती हेतु गोबर का अधिक प्रयोग करें जिससे जमीन की प्राकृतिक उर्वरता बनी रहे। पशुओं का बीमा अवश्य करावें एवं क्रेडिट कार्ड योजना से जुड़कर आत्मनिर्भर बनें। जिनके पास भी देशी नस्ल की अधिक दूध देने वाली गाय हो एवं 45 दिन के अंदर ब्याहीं हो ऐसे पशुपालक मुख्यमंत्री प्रगतिशील पशुपालक प्रोत्साहन योजना में 10 से 15 हजार पाने के लिए नजदीकी पशु चिकित्सालय से संपर्क कर आवेदन करें। चौपाल में ग्राम सचिव प्रवीण कुमार,ग्राम प्रधान मीना देवी,पंचायत सहायक भुमिका गुप्ता,इंदु राव समेत ग्रामीण शामिल रहे।