वायरल वीडियो पर श्राइन बोर्ड का बयान, सीईओ सचिन कुमार बोले- छेड़छाड़ कर फैलाया गया वीडियो

कटरा। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सीईओ सचिन कुमार ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को लेकर बड़ा बयान दिया है। सीईओ ने वायरल वीडियो को छेड़छाड़ का शिकार बताते हुए कहा कि वीडियो को गलत तरीके से एडिट कर फैलाया गया है।

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर समेत राष्ट्रीय स्तर पर वीडियो वायरल होने के बाद मची आलोचना के बीच श्राइन बोर्ड ने स्थिति स्पष्ट की है। सीईओ सचिन कुमार ने कहा कि वायरल वीडियो के जरिए गलत संदेश फैलाने की कोशिश की जा रही है, जबकि वास्तविकता इससे अलग है।

सीईओ ने यह भी कहा कि क्षेत्र में विकास कार्य लगातार जारी रहने चाहिए ताकि श्रद्धालुओं और तीर्थयात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने बताया कि बोर्ड की प्राथमिकता यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा और बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करना है।

श्राइन बोर्ड ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी जानकारी की पुष्टि आधिकारिक स्रोतों से करें।