किच्छा-बहेड़ी रेलखंड पर समपार संख्या 38/स्पेशल रहेगा बंद, 11 अप्रैल रात से 12 अप्रैल सुबह तक यातायात प्रभावित

बरेली। इज्जतनगर मंडल के अंतर्गत किच्छा-बहेड़ी रेलवे स्टेशनों के मध्य किच्छा बाजार स्थित समपार संख्या 38/स्पेशल पर रबराइज्ड कार्य किए जाने के कारण सड़क यातायात अस्थायी रूप से बाधित रहेगा। रेलवे प्रशासन द्वारा जानकारी दी गई कि कि.मी. 46/14-15 पर स्थित यह समपार 11 अप्रैल 2026 को रात्रि 20:00 बजे से बंद रहेगा और 12 अप्रैल 2026 को प्रातः 06:00 बजे तक सड़क यातायात के लिए पूरी तरह बंद रहेगा।

रेलवे प्रशासन ने बताया कि कार्य के दौरान समपार पर सुरक्षा एवं निर्माण कार्य को ध्यान में रखते हुए यातायात रोकना आवश्यक है। समपार बंद रहने की स्थिति में सड़क उपयोगकर्ताओं के लिए वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की गई है। यात्री एवं वाहन चालक समपार संख्या 39/सी (बंडीया किच्छा) तथा समपार संख्या 37/सी (सिरौली गेट) के माध्यम से आवागमन कर सकते हैं।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक इज्जतनगर संजीव शर्मा ने बताया कि कार्य पूर्ण होते ही समपार को पुनः खोल दिया जाएगा। रेल प्रशासन ने सड़क उपयोगकर्ताओं को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है और सहयोग की अपील की है।