गोंदिया स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य, 4 साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनों का मार्ग बदला

गोंदिया स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य, 4 साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनों का मार्ग बदला

हैदराबाद-गोरखपुर व बेंगलुरु-लालकुआं समेत कई ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगी

गोरखपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल अंतर्गत गोंदिया स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के लिए ब्लॉक दिए जाने के कारण कुछ ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन किया गया है। इस कार्य के चलते यात्रियों की सुविधा एवं परिचालन व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कुल 04 साप्ताहिक विशेष ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से संचालित किया जाएगा।

रेलवे प्रशासन के अनुसार प्रभावित ट्रेनों का संचालन निर्धारित अवधि तक बदले हुए रूट से किया जाएगा।

मार्ग परिवर्तित की जाने वाली ट्रेनें

ट्रेन संख्या 07075 हैदराबाद-गोरखपुर साप्ताहिक विशेष

यह ट्रेन 10 अप्रैल से 29 मई 2026 तक परिवर्तित मार्ग वर्धा-बडनेरा-नरखेर-इटारसी के रास्ते चलाई जाएगी।

ट्रेन संख्या 07076 गोरखपुर-हैदराबाद साप्ताहिक विशेष

यह ट्रेन 12 अप्रैल से 24 मई 2026 तक परिवर्तित मार्ग इटारसी-नरखेर-बडनेरा-वर्धा के रास्ते संचालित होगी।

ट्रेन संख्या 05073 क्रान्तिवीर संगोल्लि रायाण्ण (बेंगलुरु)-लालकुआं साप्ताहिक विशेष

यह ट्रेन 07 अप्रैल से 26 मई 2026 तक परिवर्तित मार्ग वर्धा-बडनेरा-नरखेर-इटारसी के रास्ते चलाई जाएगी।

ट्रेन संख्या 05074 लालकुआं-क्रान्तिवीर संगोल्लि रायाण्ण (बेंगलुरु) साप्ताहिक विशेष

यह ट्रेन 11 अप्रैल से 23 मई 2026 तक परिवर्तित मार्ग इटारसी-नरखेर-बडनेरा-वर्धा के रास्ते संचालित होगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पूर्व अपनी ट्रेन की अद्यतन जानकारी रेलवे पूछताछ सेवा या अधिकृत वेबसाइट से अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।

सुमित कुमार मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी