अहमदाबाद मंडल में ट्रैक नवीनीकरण कार्य, लेवल क्रॉसिंग संख्या 109 पर सड़क यातायात 12 दिन रहेगा बंद

अहमदाबाद। रेल संरक्षा एवं अधोसंरचना को सुदृढ़ करने के तहत अहमदाबाद मंडल के पीपली?वराही खंड पर महत्वपूर्ण ट्रैक नवीनीकरण कार्य किया जाएगा। इस कार्य के चलते रेल किलोमीटर 127/1-2 पर स्थित लेवल क्रॉसिंग संख्या 109 (पीपली?वराही) पर सड़क यातायात को 12 दिनों तक अस्थायी रूप से बंद किया जाएगा।

रेल प्रशासन के अनुसार यह सड़क बंदी 11 अप्रैल 2026 को प्रातः 07:00 बजे से 22 अप्रैल 2026 को रात्रि 22:00 बजे तक प्रभावी रहेगी। इस दौरान आमजन एवं सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यातायात को वैकल्पिक मार्ग से संचालित किया जाएगा।

रेलवे ने बताया कि बंद अवधि में सड़क यातायात को रेल किलोमीटर 128/2-3 पर स्थित लेवल क्रॉसिंग संख्या 111 (पीपली?वराही) के माध्यम से डायवर्ट किया जाएगा, ताकि लोगों को आने-जाने में परेशानी न हो।

रेलवे प्रशासन ने कहा कि ट्रैक नवीनीकरण कार्य पूर्ण होने के बाद रेल संरक्षा में वृद्धि होगी, दुर्घटनाओं की संभावना कम होगी तथा ट्रेनों का संचालन अधिक सुचारु और समयबद्ध हो सकेगा। इसके साथ ही ट्रैक की गुणवत्ता बेहतर होने से रखरखाव की आवश्यकता भी घटेगी और यात्रियों के साथ-साथ सड़क उपयोगकर्ताओं को अधिक सुरक्षित सुविधा प्राप्त होगी।

रेलवे प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे निर्धारित अवधि में वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें तथा कार्य को सफलतापूर्वक पूर्ण कराने में सहयोग प्रदान करें, जिससे किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।