अहमदाबाद मंडल में अपग्रेडेशन मामलों पर महत्वपूर्ण न्यायिक फैसला, 3 वर्षों से लंबित 10 मामलों का एक माह में निस्तारण,321 कर्मचारियों को मिला लेवल-8 पदोन्नति का लाभ

अहमदाबाद मंडल में अपग्रेडेशन मामलों पर महत्वपूर्ण न्यायिक फैसला, 3 वर्षों से लंबित 10 मामलों का एक माह में निस्तारण

321 कर्मचारियों को मिला लेवल-8 पदोन्नति का लाभ

अहमदाबाद। अहमदाबाद मंडल में रेल कर्मचारियों के वेतन मैट्रिक्स लेवल-7 से लेवल-8 में अपग्रेडेशन को लेकर लंबे समय से लंबित मामलों पर केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण (CAT), अहमदाबाद ने महत्वपूर्ण निर्णय सुनाया है। इस फैसले के बाद अहमदाबाद मंडल की 10 विभिन्न श्रेणियों में कुल 321 कर्मचारियों को लेवल-8 में पदोन्नति का लाभ मिला है।

अहमदाबाद मंडल के अंतर्गत कार्यरत कुछ कर्मचारियों ने रेलवे बोर्ड द्वारा जारी पात्रता सूची को चुनौती देते हुए CAT अहमदाबाद में कुल 10 मूल आवेदन (Original Applications) दायर किए थे। ये सभी मामले लगभग तीन वर्षों से लंबित थे, जिससे संबंधित कर्मचारियों में असमंजस और अनिश्चितता बनी हुई थी।

मंडल रेल प्रबंधक श्री वेद प्रकाश के मार्गदर्शन में वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री सिद्धार्थ, विधि अधिकारी श्री मुकेश श्रीवास्तव एवं उनकी टीम के समन्वित प्रयासों से इन मामलों के शीघ्र निस्तारण के लिए विशेष पहल की गई। इसके परिणामस्वरूप दोनों पक्षों की निष्पक्ष सुनवाई के बाद मात्र एक माह के भीतर सभी 10 मामलों का निपटारा कर दिया गया।

रेलवे बोर्ड के पत्र के अनुसार कुछ श्रेणियों में 50 प्रतिशत पदों को लेवल-7 से लेवल-8 में अपग्रेड किया गया था। इस प्रक्रिया के तहत पात्र कर्मचारियों के लिए चयन/पात्रता सूची जारी की गई थी। कुछ कर्मचारियों ने तर्क दिया था कि यह केवल वित्तीय उन्नयन (Financial Upgradation) का मामला है, इसलिए इसमें आरक्षण लागू नहीं होना चाहिए। इसी आधार पर सूची को CAT में चुनौती दी गई थी।

हालांकि, माननीय CAT अहमदाबाद ने 06 अप्रैल 2026 के अपने आदेश में स्पष्ट किया कि यह अपग्रेडेशन केवल वेतन वृद्धि नहीं है, बल्कि इसमें पदोन्नति की सभी आवश्यक विशेषताएं शामिल हैं। इसलिए इसे पदोन्नति माना जाएगा और इसमें आरक्षण के प्रावधान लागू रहेंगे।

CAT ने अपने निर्णय में यह भी कहा कि लेवल-7 से लेवल-8 का यह उन्नयन ?साधारण वित्तीय लाभ? नहीं है, बल्कि यह कैडर पुनर्गठन के माध्यम से पदोन्नति (Promotion through Cadre Restructuring) की श्रेणी में आता है।

इस निर्णय को अहमदाबाद मंडल सहित पूरे पश्चिम रेलवे जोन एवं भारतीय रेल के लिए एक महत्वपूर्ण ?लैंडमार्क जजमेंट? माना जा रहा है, जो भविष्य में ऐसे मामलों के लिए स्पष्ट दिशा तय करेगा।

निर्णय जारी होते ही अहमदाबाद मंडल के कार्मिक विभाग ने तत्परता दिखाते हुए सभी 10 मामलों के आदेशों का एक ही दिन में प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया। इसके फलस्वरूप 10 श्रेणियों के 321 कर्मचारियों को लेवल-8 में पदोन्नति का लाभ प्रदान किया गया।