श्रीगंगानगर जिले के श्री विजयनगर क्षेत्र में गौ माता के बछड़ों का कटा हुआ सिर मिलने से हुए विवाद में आज बजरंग दल ने विजयनगर पुलिस थाने के सामने किया जबरदस्त प्रदर्शन और प्रशासन पर लगाए लापरव

ब्रेकिंग न्यूज़
गंगानगर जिले के विजयनगर से बड़ी खबर संवाददाता रमेश लोटिया रायसिंहनगर सै।


श्रीगंगानगर जिले के श्री विजयनगर क्षेत्र में गौ माता के बछड़ों का कटा हुआ सिर मिलने से हुए विवाद में आज बजरंग दल ने विजयनगर पुलिस थाने के सामने किया जबरदस्त प्रदर्शन और प्रशासन पर लगाए लापरवाही के गंभीर आरोप ।

गंभीर आरोप लगाते हुए बजरंग दल जिला अध्यक्ष एवं छात्र नेता दिनेश ठोलिया ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार से हत्या की शर्मनाक घटनाएं क्षेत्र में हो रही हैं। और प्रशासन इस मामले को गंभीरता से न लेकर मामले को अनदेखा कर रहा है। छात्र नेता दिनेश ठोलिया ने कहा कि विगत 18 मार्च को सामने आई इस दर्दनाक घटना ने न केवल धार्मिक भावनाओं को आहत किया, बल्कि पूरे क्षेत्र में आक्रोश की लहर पैदा कर दी। गणेश सभा को संबोधित करते हुए प्रशासन को कहा कि इस तरह की घटना को लेकर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं ना हो सके|
बता दें कि घटना के विरोध में बड़ी संख्या में गौभक्त, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक पुलिस थाना विजयनगर के सामने एकत्रित हुए और जोरदार प्रदर्शन किया।
1. वीडियो श्री विजयनगर थाने के सामने प्रदर्शन करते हुए बजरंग दल के कार्यकर्ता।
2. सामने खड़े कार्यकर्ताओं की भीड़