कृषि उत्पादन मंडी समिति गजसिंहपुर से बड़ी खबर मंडी कल रहेगी बंद व्यापार मंडल अध्यक्ष सुनील पटवारी ने किया ऐलान हजारों टन गेहूं बरसात में सड़ने की आशंका गजसिंहपुर के किसानों की मंडी यार्ड बन

ब्रेकिंग न्यूज़
रायसिंहनगर जिला गंगानगर ।
संवाददाता रमेश लोटिया रायसिंहनगर

तहसील रायसिंहनगर के कृषि उत्पादन मंडी समिति गजसिंहपुर से बड़ी खबर मंडी कल रहेगी बंद व्यापार मंडल अध्यक्ष सुनील पटवारी ने किया ऐलान हजारों टन गेहूं बरसात में सड़ने की आशंका गजसिंहपुर के किसानों की मंडी यार्ड बनाने की चल रही है मांग।

जिले की रायसिंहनगर और गजसिंहपुर मंडी के अंदर बरसात में खुले आसमान के नीचे अनाज भीग रहा है । तिरपाल ढक कर अनाज को भीगने से बचाने के प्रयास में जुटे मजदूर। लेकिन जो पानी बोरियों के नीचे से अंदर घुस रहा है । उससे सड़ने की बन रही है संभावना दो दिनों से लगातार हो रही है रुक-रुक कर बारिश गजसिंहपुर में आज अनाज मंडी में बोली बंद होने के समाचार मिले हैं । मजदूरों ने बताया कि दो दिनों से रुक रुक कर हो रही बरसात जिससे अनाज खराब होने की संभावना बनी हुई है । अनाज को बचाने के लिए काम रोका गया है और जब तक मौसम साफ नहीं हो जाता तब तक काम रोका जाएगा।
क़ृषि उपज मंडी समिति के सूत्रों के अनुसार किसानों -व्यापारियों से सहयोग की अपील की है । बता दें की गजसिंहपुर मंडी के अंदर किसानों की फसलों को सुरक्षित रखने के लिए मंडी यार्ड नहीं बना हुआ है जिसे किसानों को बरसात के दिनों में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है ।
किसानों ने बताया कि गर्मी सर्दी में भी उनकी फसलें खुले आसमान के नीचे मंडी परिसर में पड़ी रहती हैं । और जब बरसात के दिन होते हैं तो उनकी फसल खराब होने की संभावना को लेकर चिंता रहती है । जिला प्रशासन को किसानों की मजबूरी समझना चाहिए|
1. फोटो खुले आसमान के नीचे पड़ा भीग रहा है गेहूं
2. फोटो अनाज के ऊपर तिरपाल रखते हुए मजदूर
3. फोटो रायसेन नगर धान मंडी में अनाज को सुखाते हुए मजदूर।