हजारों टन गेहूं बरसात में सड़ने की आशंका  गजसिंहपुर के किसानों की मंडी यार्ड बनाने की चल रही है मांग जिले की रायसिंहनगर और गजसिंहपुर मंडी के अंदर बरसात में खुले आसमान के नीचे भीग रहा है अनाज ।

ब्रेकिंग न्यूज़
रायसिंह नगर से बड़ी खबर
रिपोर्टर रमेश लोटिया रायसिंहनगर


हजारों टन गेहूं बरसात में सड़ने की आशंका
गजसिंहपुर के किसानों की मंडी यार्ड बनाने की चल रही है मांगजिले की रायसिंहनगर और गजसिंहपुर मंडी के अंदर बरसात में खुले आसमान के नीचे भीग रहा है अनाज ।
तिरपाल ढक कर अनाज को भीगने से बचाने के प्रयास में जुटे मजदूर
लेकिन जो पानी बोरियों के नीचे से अंदर घुस रहा हैं उससे सड़ने की बन रही है संभावना
दो दिनों से लगातार हो रही है रुक-रुक कर बारिश
गजसिंहपुर में आज अनाज मंडी में बोली बंद होने के समाचार मिले हैं मजदूरों ने बताया कि दो दिनों से रुक रुक कर हो रही बरसात जिससे अनाज खराब होने की संभावना बनी हुई है अनाज को बचाने के लिए काम रोका गया है और जब तक मौसम साफ नहीं होता काम रोका जाएगा
क़ृषि उपज मंडी समिति के सूत्रों का कहना है कि उन्होंने किसानों -व्यापारियों से सहयोग की अपील की है बता दे की गजसिंहपुर मंडी के अंदर किसानों की फसलों को सुरक्षित रखने के लिए मंडी यार्ड नहीं बना हुआ है जिसे किसानों को बरसात के दिनों में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता हैं
एक किसान ने बताया कि गर्मी सर्दी में भी उनकी फसले खुले आसमान के नीचे धान मंडी में पड़ी रहती है और जब बरसात के दिन होते हैं तो उनकी फसले खराब होने की संभावना को लेकर चिंता हो रही है प्रशासन को किसानों की मजबूरी समझना चाहिए| ।


1 फोटो खुले आसमान के नीचे पड़ा भीग रहा है गेहूं ।
2 फोटो अनाज के ऊपर तिरपाल ढकते हुए मजदूर।