जिला कांग्रेस कमेटी में प्रत्येक सोमवार को जिले के कांग्रेसी विधायक करेगे जनसुनवाई

श्रीगंगानगर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं श्रीकरणपुर विधायक रूपिन्द्र सिंह रूबी कुन्नर द्वारा आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिये एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए प्रत्येक सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय 125 नई धान मण्डी श्रीगंगानगर मे नियमित जनसुनवाई आयोजित करने का नवाचार किया गया है। इस नवाचार का उद्देश्य जिले के आम नागरिकों की समस्याओं को सीधे सुनकर उनके निराकरण की प्रक्रिया को अधिक सरल एवं सुलभ बनाना है।

इसी क्रम में आज सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय श्रीगंगानगर में सूरतगढ़ विधायक डूंगरराम गेदर द्वारा प्रातः 11ः00 बजे से सायं 05ः00 बजे तक जनसुनवाई की गई। इस दौरान उन्होंने बड़ी संख्या में उपस्थित आमजन की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुनकर विधायक गेदर ने जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को प्राप्त प्रकरणों के शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण के लिये आवश्यक निर्देशित किया। आज जनसुनवायी केन्द्र मे आये सभी पीडितों ने कांग्रेस पार्टी के नेताओं का आभार व्यक्त किया।
जनसुनवाई के क्रम मे आगामी 13.04.2026 सोमवार कों रायसिंहनगर विधायक सोहन लाल नायक जनसुनवाई करेंगे।
जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान डीसीसी भीमराज डाबी, पूर्व जिला महासचिव राकेश शर्मा, पूर्व पार्षद कृष्ण सियाग, पार्षद दलीप लावा, मंडल अध्यक्ष देवीलाल भुडिया एवं जिला महासचिव अजय गौड़ सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रारंभ की गई यह पहल जनहित में एक महत्वपूर्ण कदम है जिससे आमजन को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए एक सशक्त एवं सुलभ मंच प्राप्त हुआ है।