श्रीगंगानगर में दर्दनाक हादसा, करंट लगने से मां-बेटी की मौत

श्रीगंगानगर के अनूपगढ़ के वार्ड नंबर 34 में एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जिसमें मां और बेटी की करंट लगने से मौत हो गई। मृतका सरोज (36) और बेटी दिव्यांशी (3) की घर में बिजली की रॉड से पानी गर्म करते समय करंट लगने से मौत हुई है।

जानकारी के अनुसार बच्ची ने खेलते-खेलते गर्म पानी में हाथ डाल दिया था जिससे वह करंट की चपेट में आ गई। मां सरोज ने बेटी को बचाने की कोशिश की लेकिन वह खुद भी करंट की चपेट में आ गई और दोनों की मौत हो गई।

यह हादसा अनूपगढ़ के वार्ड नंबर 34 में हुआ है जहां सरोज पत्नि विजय खिंची अपने परिवार के साथ रहती थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सपुर्द कर दिया। मृतका के परिजनों ने अपने पैतृक स्थल श्रीकरणपुर के स्वर्ग आश्रम में दोनों मां बेटी का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया।

आपको बता दें कि श्रीकरणपुर के वार्ड नंबर 10 निवासी विजय खिंची अपने बच्चों सहित अनूपगढ़ के वार्ड नंबर 34 में रहकर वहां भंगार का काम कर रहा था।