कर्ज का जाल बना काल, फाइनेंसरों से परेशान युवक ने दी जान, परिजनों ने लगाये गंभीर आरोप

श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ शहर से एक दुखद मामला सामने आया है जहां वार्ड नंबर 41 निवासी अनिल कुमार ने कथित तौर पर फाइनेंसरों की प्रताड़ना से परेशान होकर आत्महत्या कर अपनी जान दे दी।

मृतक की पत्नी ने शहर के 5 फाइनेंसरों पर गंभीर आरोप लगाते हुए सिटी थाने में मामला दर्ज करवाया है। मृतक की पत्नी का कहना है कि लगातार मानसिक दबाव और प्रताड़ना के चलते अनिल कुमार को यह कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ा।

घटना के बाद शव को उप जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया है। वहीं सिटी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अब पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और आरोपियों की भूमिका की पड़ताल की जा रही है।