कानपुर सेंट्रल-असारवा के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन शुरू

जयपुर। ग्रीष्मावकाश में बढ़ने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा हेतु कानपुर सेंट्रल-असारवा-कानपुर सेंट्रल साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा शुरू की है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 01905 कानपुर सेंट्रल-असारवा स्पेशल 06 अप्रैल 2026 से 13 जुलाई 2026 तक प्रत्येक सोमवार को कानपुर सेंट्रल से सुबह 08:15 बजे रवाना होकर अगले दिन मंगलवार को 05:45 बजे असारवा पहुंचेगी।

वहीं गाड़ी संख्या 01906 असारवा-कानपुर सेंट्रल स्पेशल 07 अप्रैल 2026 से 14 जुलाई 2026 तक प्रत्येक मंगलवार को असारवा से सुबह 08:55 बजे रवाना होकर बुधवार को 07:00 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी।

इस ट्रेन में कुल 19 कोच होंगे, जिनमें एसी, स्लीपर और सामान्य श्रेणी के डिब्बे शामिल रहेंगे। ट्रेन का ठहराव इटावा, टूंडला, आगरा, सवाई माधोपुर, बूंदी, उदयपुर सिटी, डूंगरपुर सहित कई स्टेशनों पर होगा।