लूनी-मारवाड़ रेलखंड पर ब्रिज ग्रिडर लॉन्चिंग कार्य, जोधपुर-साबरमती ट्रेन रहेगी रीशड्यूल

जोधपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे के लूनी-मारवाड़ रेलखंड पर पाली मारवाड़ और बोमादड़ा स्टेशनों के बीच ब्रिज ग्रिडर लॉन्चिंग कार्य किया जाएगा। इस कार्य के लिए रेलवे द्वारा ट्रैफिक ब्लॉक लिया जा रहा है, जिसके चलते उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित जोधपुर-साबरमती रेलसेवा को निर्धारित समय से देरी से चलाया जाएगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि निर्माण कार्य के कारण जोधपुर से रवाना होने वाली जोधपुर-साबरमती रेलसेवा (गाड़ी संख्या 14821) विभिन्न तिथियों पर रीशड्यूल रहेगी। उन्होंने बताया कि यह ट्रेन 2 अप्रैल 2026 को जोधपुर से अपने निर्धारित समय से 2 घंटे देरी से प्रस्थान करेगी। वहीं 4 अप्रैल 2026 को यह रेलसेवा 1 घंटा 30 मिनट की देरी से जोधपुर से रवाना होगी। इसके अलावा 5 अप्रैल 2026 को भी यह ट्रेन अपने तय समय से 2 घंटे विलंब से प्रस्थान करेगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।