नटराज करियर इंस्टीट्यूट के छात्र ने रचा सफलता का इतिहास, जिले में पाँचवाँ स्थान

पश्चिम चंपारण जिले के लिए गर्व का विषय है कि नटराज करियर इंस्टीट्यूट एवं आलोक भारती शिक्षण संस्थान के मेधावी छात्र धनंजय मिश्रा ने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की मैट्रिक परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 479 अंक प्राप्त किए हैं। इस उत्कृष्ट उपलब्धि के साथ उन्होंने पूरे जिले में पाँचवाँ स्थान हासिल कर अपने संस्थान और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। धनंजय मिश्रा (रोल संख्या: 2600142, रोल कोड: 54030) की इस सफलता से उनके परिवार, शिक्षकों और क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है। उनकी इस उपलब्धि पर नटराज करियर इंस्टीट्यूट के निदेशक राहुल पांडेय, विद्यालय के प्रधानाचार्य दीवार चंद्र पांडेय एवं सचिव परिजीत कृष्णा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
निदेशक राहुल पांडेय ने बताया कि धनंजय की सफलता उनके निरंतर परिश्रम, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी एक प्रेरणा है, जिससे वे आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित होंगे।
उल्लेखनीय है कि नटराज करियर इंस्टीट्यूट के छात्र पूर्व में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते रहे हैं, और बीते वर्ष संस्थान के दो छात्र जिला टॉपर बन चुके हैं। इस निरंतर सफलता ने संस्थान की गुणवत्ता और शिक्षण स्तर को एक बार फिर साबित कर दिया है।