एनएफआर ने विशेष ट्रेनों के संचालन व विस्तार से मजबूत की कनेक्टिविटी

गुवाहाटी। यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (NFR) ने विशेष ट्रेनों के संचालन और उनके विस्तार का निर्णय लिया है। रेलवे द्वारा साप्ताहिक विशेष ट्रेन संख्या 06571/06572 (यशवंतपुर जंक्शन-कटिहार-यशवंतपुर जंक्शन) को दोनों दिशाओं में 15-15 अतिरिक्त फेरे चलाने के लिए बढ़ाया गया है।

इस विस्तार से देश के दक्षिण और पूर्वी हिस्सों के बीच यात्रा सुगम होगी और कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और बिहार के यात्रियों को विशेष लाभ मिलेगा। साथ ही पूर्वोत्तर जाने वाले यात्रियों की सुविधा भी बेहतर होगी।

इसके अलावा रेलवे ने विशेष ट्रेन संख्या 08047/08048 (संत्रागाछी-नाहरलगुन-संत्रागाछी) को 12 फेरे संचालित करने का भी निर्णय लिया है, जिससे गर्मी की छुट्टियों, परीक्षा, इलाज आदि के लिए यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। इस रूट पर अन्य ट्रेनों की वेटिंग लिस्ट वाले यात्री भी इस सेवा का लाभ उठा सकेंगे।

06571/06572 ट्रेन का शेड्यूल

ट्रेन संख्या 06571 (यशवंतपुर-कटिहार)

हर मंगलवार चलेगी

07 अप्रैल 2026 से 14 जुलाई 2026 तक

ट्रेन संख्या 06572 (कटिहार-यशवंतपुर)

हर शुक्रवार चलेगी

10 अप्रैल 2026 से 17 जुलाई 2026 तक

रेलवे ने बताया कि यह ट्रेन अपने मौजूदा समय, रूट, ठहराव और कोच संरचना के अनुसार ही संचालित होगी।

08047/08048 ट्रेन का संचालन

ट्रेन संख्या 08047 (संत्रागाछी-नाहरलगुन)

हर शुक्रवार संत्रागाछी से 18:00 बजे प्रस्थान

10 अप्रैल 2026 से 26 जून 2026 तक

अगले दिन 20:50 बजे नाहरलगुन पहुंचेगी

ट्रेन संख्या 08048 (नाहरलगुन-संत्रागाछी)

हर शनिवार नाहरलगुन से 23:55 बजे प्रस्थान

11 अप्रैल 2026 से 27 जून 2026 तक

सोमवार 04:15 बजे संत्रागाछी पहुंचेगी

यह ट्रेन रास्ते में बर्धमान, मालदा टाउन, सिलीगुड़ी जंक्शन, कोकराझार, रंगिया, रंगपाड़ा नॉर्थ समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।

रेलवे के अनुसार इस ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए AC 2 टियर, AC 3 टियर और स्लीपर क्लास कोच लगाए जाएंगे।

यात्रियों को बड़ी राहत

एनएफआर द्वारा इन विशेष ट्रेनों के संचालन और विस्तार से यात्रियों को अतिरिक्त यात्रा विकल्प मिलेंगे और व्यस्त रूटों पर भीड़ कम होगी। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन के ठहराव और समय की जानकारी IRCTC वेबसाइट या एनएफआर के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से अवश्य जांच लें।

कपिंजल किशोर शर्मा मुख्य जनसंपर्क अधिकारी