लालकुआं स्टेशन यार्ड में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य, कई ट्रेनें निरस्त व प्रभावित

लालकुआं स्टेशन यार्ड में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य, कई ट्रेनें निरस्त व प्रभावित

इज्जतनगर मंडल ने जारी की सूचना, यात्रियों से यात्रा से पहले जानकारी लेने की अपील

बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल अंतर्गत लालकुआं रेलवे स्टेशन यार्ड में प्री-नॉन इंटरलॉकिंग एवं नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किए जाने के कारण रेलवे प्रशासन द्वारा कुछ ट्रेनों का निरस्तीकरण, रि-शिड्यूलिंग, शॉर्ट-टर्मिनेशन एवं शॉर्ट-ओरिजिनेशन किया गया है। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले संबंधित ट्रेन की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

निरस्त रहने वाली गाड़ियां

55302/55301 लालकुआं मुरादाबाद लालकुआं सवारी गाड़ी दिनांक 06 एवं 07 अप्रैल 2026 को निरस्त रहेगी।

55303 मुरादाबाद लालकुआं सवारी गाड़ी दिनांक 06 अप्रैल 2026 को निरस्त रहेगी।

55309/55310 लालकुआंbकाशीपुर लालकुआं सवारी गाड़ी दिनांक 06 अप्रैल 2026 को निरस्त रहेगी।

55305/55306 काशीपुर रामनगर काशीपुर सवारी गाड़ी दिनांक 06 अप्रैल 2026 को निरस्त रहेगी।

रि-शिड्यूल की गई गाड़ी

55307 कासगंज?रामनगर सवारी गाड़ी (कासगंज से 06 अप्रैल 2026 को चलने वाली) 165 मिनट देरी से रि-शिड्यूल कर चलाई जाएगी।

शॉर्ट-टर्मिनेट की गई गाड़ियां

55304 लालकुआं मुरादाबाद सवारी गाड़ी दिनांक 05 अप्रैल 2026 को काशीपुर में यात्रा समाप्त करेगी।

(काशीपुर?लालकुआं के बीच निरस्त)

15061 कासगंज लालकुआं एक्सप्रेस दिनांक 05 एवं 06 अप्रैल 2026 को इज्जतनगर में यात्रा समाप्त करेगी।

(इज्जतनगर लालकुआं के बीच निरस्त)

55311 कासगंज लालकुआं सवारी गाड़ी दिनांक 06 अप्रैल 2026 को पंतनगर में यात्रा समाप्त करेगी।

(पंतनगर?लालकुआं के बीच निरस्त)

शॉर्ट-ओरिजिनेट की गई गाड़ियां

15062 लालकुआं कासगंज एक्सप्रेस दिनांक 06 अप्रैल 2026 को पंतनगर से शॉर्ट-ओरिजिनेट होकर चलेगी।

(पंतनगर?लालकुआं के बीच निरस्त)

55312 लालकुआं कासगंज सवारी गाड़ी दिनांक 06 एवं 07 अप्रैल 2026 को इज्जतनगर से शॉर्ट-ओरिजिनेट होकर चलेगी।

(इज्जतनगर?लालकुआं के बीच निरस्त)

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा से पहले NTES, 139 या नजदीकी रेलवे स्टेशन से जानकारी लेकर ही यात्रा करें, जिससे किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

संजीव शर्मा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, इज्जतनगर