देवरनिया-बहेड़ी के बीच समपार संख्या 14/सी 3 अप्रैल को रहेगा बंद

बरेली। इज्जतनगर मंडल के अंतर्गत देवरनिया-बहेड़ी रेलवे स्टेशनों के मध्य कि.मी. 15/7-8 पर मुड़िया रोड स्थित समपार संख्या 14/सी पर रेल बदलने एवं मरम्मत कार्य किया जाएगा। इसके चलते यह समपार 3 अप्रैल 2026 को प्रातः 06:00 बजे से दोपहर 14:00 बजे तक सड़क यातायात के लिए बंद रहेगा।

रेल प्रशासन द्वारा बताया गया कि उक्त अवधि में सड़क उपयोगकर्ताओं के लिए वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की गई है। यात्री एवं वाहन चालक किच्छा बाजार स्थित समपार संख्या 12/सी (सेमीखेड़ा) तथा समपार संख्या 16/सी (कठर्रा ढाल) के माध्यम से आवागमन कर सकते हैं।

रेल प्रशासन ने सड़क उपयोगकर्ताओं को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है।

यह जानकारी संजीव शर्मा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, इज्जतनगर द्वारा दी गई।