चकिया पीजी कॉलेज में ‘प्रबोधिनी-2026’ वार्षिकोत्सव धूमधाम से सम्पन्न, मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

चकिया पीजी कॉलेज में ?प्रबोधिनी-2026? वार्षिकोत्सव धूमधाम से सम्पन्न, मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

चकिया, चंदौली। सावित्री बाई फुले राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आज दिनांक 4 अप्रैल 2026 को वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह ?प्रबोधिनी-2026? का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. संगीता सिन्हा की अध्यक्षता एवं संयोजिका डॉ. अमिता सिंह के कुशल निर्देशन में हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।

दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रो. वृन्दावन लाल शर्मा (निदेशक, उच्च शिक्षा विभाग प्रयागराज) तथा विशिष्ट अतिथि डॉ पंकज कुमार सिंह, डॉ धीरेन्द्र कुमार सिंह एवं डॉ अमिता सिंह द्वारा माता सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया गया। सभी अतिथियों का माल्यार्पण, पुष्पगुच्छ व बैज अलंकरण के साथ सम्मान किया गया।

छात्रों को मिला प्रेरणादायी संदेश

मुख्य अतिथि प्रो. वृन्दावन लाल शर्मा ने अपने संबोधन में छात्रों को लक्ष्य केंद्रित होकर ऊर्जा का सही उपयोग करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि अनुशासन, दृढ़ इच्छाशक्ति और कठिन परिश्रम ही सफलता की कुंजी है।

वहीं विशिष्ट अतिथि डॉ पंकज कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को समय का सदुपयोग कर ज्ञान और कौशल विकसित करने की सलाह दी।

प्राचार्य प्रो. संगीता सिन्हा ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि निरंतर सीखने की ललक और परिश्रम ही सफलता का मार्ग प्रशस्त करते हैं।

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

समारोह में छात्र-छात्राओं ने घूमर नृत्य, ?जहां पांव में पायल?, ?राधे-राधे?, ?मेरा ढोलना सुन? तथा महिला सशक्तिकरण जैसे विषयों पर आधारित मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। लोक, धार्मिक और देशभक्ति गीतों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

पुरस्कार वितरण समारोह में विश्वविद्यालय की टॉपर सूची में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

इतिहास विभाग की छात्रा कुमारी सत्या (गोल्ड मेडलिस्ट)

संस्कृत विभाग की मोनिका साहनी (गोल्ड मेडलिस्ट)

परवीन बानो, पुष्पा, अनामिका गुप्ता

अर्थशास्त्र विभाग की फिरदौस फातिमा

सरिता कुमारी, शिवानी कुमारी, शालिनी गुप्ता, स्तुति शुक्ला, अंजू कुमारी, विनीता यादव साथ ही क्रीड़ा चैंपियनशिप में रामबाबू एवं कुमारी लक्ष्मी तथा सांस्कृतिक परिषद के छात्र-छात्राओं को भी प्रमाण पत्र, अंगवस्त्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

सफल संचालन और सहभागिता

कार्यक्रम का संचालन डॉ. रमाकांत गौड़ ने किया। स्वागत भाषण डॉ. अमिता सिंह, धन्यवाद ज्ञापन डॉ. सर्वन कुमार यादव एवं प्रगति आख्या डॉ. मिथिलेश कुमार सिंह द्वारा प्रस्तुत की गई।

इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

यह आयोजन न केवल प्रतिभाओं को सम्मानित करने का मंच बना, बल्कि छात्रों में आत्मविश्वास, प्रेरणा और सांस्कृतिक मूल्यों के विकास का भी सशक्त माध्यम साबित हुआ।