व्यवहार के धनी सुनील यादव के घर पर जुटे भोजपुरी सितारे,दिलों के राजा समाजसेवी से मिलने पहुंचे समर सिंह व अनुपमा यादव

चकिया के सिकंदरपुर स्थित आवास पर देर रात हुआ आत्मीय मिलन,माल्यार्पण, अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर किया गया भव्य सम्मान

संवाददाता कार्तिकेय पाण्डेय�

चकिया। क्षेत्र के सिकंदरपुर स्थित समाजसेवी सुनील यादव के आवास पर देर रात एक खास मुलाकात का आयोजन हुआ, जहां भोजपुरी जगत के चर्चित सितारे समर सिंह और अनुपमा यादव पहुंचे। इस दौरान पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।

आवास पर पहुंचते ही सुनील यादव ने दोनों कलाकारों का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। उन्होंने माल्यार्पण कर, अंगवस्त्र पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस आत्मीय स्वागत से कलाकार भी काफी प्रभावित नजर आए।मुलाकात के दौरान सामाजिक मुद्दों, और भोजपुरी संस्कृति को बढ़ावा देने पर भी चर्चा की गई। समर सिंह और अनुपमा यादव ने सुनील यादव के सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया।इस अवसर पर सुनील यादव ने कहा कि कला और समाज सेवा का रिश्ता बेहद गहरा होता है, और कलाकार समाज को जोड़ने का काम करते हैं।उन्होंने दोनों सितारों के उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।कार्यक्रम के दौरान स्थानीय गणमान्य लोग और क्षेत्रवासी भी मौजूद रहे, जिन्होंने कलाकारों के साथ तस्वीरें खिंचवाईं और इस यादगार पल का हिस्सा बने।यह मुलाकात न केवल एक सामाजिक समागम साबित हुई, बल्कि क्षेत्र में भोजपुरी संस्कृति और आपसी सौहार्द का भी संदेश दे गई।