ऑपरेशन दहन’ के तहत चंदौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 528 किग्रा अवैध गांजा किया गया नष्ट

ऑपरेशन दहन? के तहत चंदौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 528 किग्रा अवैध गांजा किया गया नष्ट

चंदौली। जनपद में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चंदौली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में जब्त अवैध गांजे का विनष्टीकरण किया है। यह कार्रवाई पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण द्वारा संचालित ?ऑपरेशन दहन? अभियान के अंतर्गत की गई।

40 मुकदमों से जुड़ा था गांजा

अभियान के तहत जनपद के विभिन्न थानों में दर्ज कुल 40 मुकदमों से संबंधित 528.172 किलोग्राम अवैध गांजा को न्यायालय के आदेश के क्रम में नष्ट किया गया।

उच्च अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई

यह पूरी कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन पीयूष मोर्डिया, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल के पर्यवेक्षण में सम्पन्न हुई।

पर्यावरण मानकों का रखा गया ध्यान

गांजे के विनष्टीकरण की प्रक्रिया को पर्यावरण मानकों के अनुरूप पूरा किया गया। थाना मुगलसराय क्षेत्र के औद्योगिक नगर चौकी अंतर्गत स्थित गणेश प्लाई फैक्ट्री के एंसीलेटर (भट्ठी) में इसे जलाकर नष्ट किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों की रही मौजूदगी

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनन्त चन्द्रशेखर एवं क्षेत्राधिकारी लाइन कृष्ण मुरारी शर्मा सहित संबंधित थानों के प्रभारी और विधिक समिति के सदस्य मौके पर उपस्थित रहे।

चंदौली पुलिस की इस कार्रवाई को नशा तस्करी के खिलाफ सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है। ?ऑपरेशन दहन? के जरिए अवैध मादक पदार्थों के नेटवर्क पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।