मुरादाबाद: मनोकामना श्री हनुमान मंदिर में धूमधाम से मनाई गई हनुमान जयंती

मुरादाबाद। रेलवे कॉलोनी स्थित मनोकामना श्री हनुमान मंदिर में गुरुवार को हनुमान जयंती का पर्व श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में सुंदरकांड पाठ, भजन-कीर्तन और विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन हुआ।

कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और मंदिर परिसर जयकारों से गूंज उठा। शाम 4 बजे से ही दर्शन के लिए लंबी कतारें लग गईं। साथ ही मंदिर में भंडारे का आयोजन कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

हनुमान जयंती के अवसर पर सीएफओ डॉ. आर.के. पाण्डेय भी मंदिर पहुंचे और दर्शन कर पूजा में शामिल हुए। आयोजन को सफल बनाने में मंदिर सेवा समिति ने विशेष व्यवस्थाएं कीं।